Sasaram News: दिनारा फ्लाईओवर पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, दो चालक समेत तीन घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सासारामSasaram News: आरा-मोहनिया फोरलेन पर एक गंभीर हादसा रविवार सुबह हुआ, जिसमें तीन ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो चालकों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया।

Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। आरा-मोहनिया फोरलेन के दिनारा फ्लाईओवर पर रविवार सुबह तीन ट्रकों की लगातार हुई टक्कर से अफरातफरी मच गई। हादसा इतना भीषण था कि दो ट्रकों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो चालकों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


