
इटवा गांव के बंद घर से लाखों के सामान की चोरी
दावथ, एक संवाददाता। पत्नी के साथ गांव पहुंचे व मुख्य गेट का ताला खोला। अंदर पहुंच कर देखा कि घर के अंदर के आठ कमरों का ताला टूटा हुआ
दावथ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के इटवा गांव के एक बंद घर से चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण व अन्य सामानों की चोरी कर ली। जानकारी होने पर गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। बताया जाता है कि इटवा निवासी व कोआथ प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व एचएम मनोरंजन राय के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया कि उनके पुत्र चंदन राय सिविल कोर्ट सासाराम में पदास्थापित हैं और सपरिवार वहीं पर रहते हैं। वे मंगलवार की दोपहर अपनी पत्नी के साथ गांव पहुंचे व मुख्य गेट का ताला खोला।
अंदर पहुंच कर देखा कि घर के अंदर के आठ कमरों का ताला टूटा हुआ था। उन्हें घर में चोरी होने का संदेह हुआ। बताया कि आशंका है कि चोर दीवार व छत के सहारे घर में प्रवेश कर आठ कमरों का ताला तोड़ दिए। कमरों में रखे गोदरेज व अलमारी को तोड़कर उसमें रखे 60-70 लाख रुपये के आभूषण, लाखों रुपए नगद समेत अन्य सामग्री चुराकर भाग निकले। बताया कि घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी थी। इस संबंध में दावथ थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार के साथ जवानों को मौके पर भेजा था। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके लिए डॉग स्क्वॉयड की टीम को सासाराम से बुलाया गया है। बताया कि गृहस्वामी ने अज्ञात के विरूद्ध आवेदन दिया है। जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




