जिले को हरा-भरा बनाने के लिए स्कूली बच्चे लगाएंगे दो लाख पौधे
(युवा पेज की बॉटम)इको क्लब से जुड़े छात्र-छात्राओं द्वारा जिलेभर में 198237 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग

सासाराम, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और जिले को हराभरा बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाएंगे।
पौधारोपण का लक्ष्य
जिला शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। अभियान के तहत इको क्लब से जुड़े छात्र-छात्राओं द्वारा जिलेभर में 198237 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में गठित इको क्लबों के माध्यम से जून से 30 सितंबर तक पौधारोपण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में लगभग 40 छात्र-छात्राएं इको क्लब से जुड़े हैं, जिन्हें पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
ग्रीन समर कैंप
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मिशन लाइफ के तहत 22 से 30 जून तक ग्रीन समर कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर पौधारोपण किया जाएगा। इस अभियान में 80 हजार से अधिक छात्रों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
विद्यालयों की संख्या
2873 विद्यालयों में चलेगा अभियान जिले में वर्तमान में सरकारी और निजी मिलाकर 2873 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की भागीदारी से विद्यालय परिसरों के साथ चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर भी पौधे लगाए जाएंगे। विभाग का मानना है कि इससे न केवल हरित क्षेत्र बढ़ेगा, बल्कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। कहते हैं अधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि जिले के स्कूली बच्चों द्वारा लगभग 198237 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। यदि बच्चे पेड़-पौधों के महत्व को समझेंगे और पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी करेंगे, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


