घर में घुसे युवक को हाथ पैर बांधकर की पिटाई
करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बकसड़ा गांव में सोमवार की देर रात घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बकसड़ा गांव में सोमवार की देर रात घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उन्होंने उक्त युवक का हाथ पैर बांधकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को सीएचसी में भर्ती कराई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। घटनाके संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के माती निवासी कामता चंद्रवंशी का 30 वर्षीय पुत्र अरविंद चंद्रवंशी बकसड़ा निवासी एक ग्रामीण के घर में घुस कर चोरी की नीयत से छुप गया।
देर रात घर में आवाज सुनकर गृहस्वामी ने उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए और हाथ पैर बांधकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जब वह मूर्छित हो गया तो हाथ पैर बांध कर एक घर में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को एक बंद कमरे से उसे बरामद की। एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि हाथ पैर बांधकर मारपीट के मामले में गृहस्वामी और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है । डॉक्टर शुभम कुमार ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। पैर व हाथ की हड्डियां कई जगह फ्रैक्चर गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


