ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामगुप्ताधाम में गुरु पूर्णिमा पर महाभंडारा का आयोजन

गुप्ताधाम में गुरु पूर्णिमा पर महाभंडारा का आयोजन

चेनारी। एक संवाददाता अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ

गुप्ताधाम में गुरु पूर्णिमा पर महाभंडारा का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSun, 05 Jul 2020 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

चेनारी। एक संवाददाता

गुप्ताधाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चल रहे 24 घंटे के लिए अखंड कीर्तन का समापन रविवार को किया गया। समापन के बाद गुरुदेव स्वर्गीय महंथ विष्णु गिरी की पूजा-अर्चना व आरती के बाद महा भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में लगभग 2000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अखंड कीर्तन से कैमूर की वादी भक्तिमय हो गया था। गुप्ताधाम पहुंचे श्रद्धालुओं को भी प्रसाद ग्रहण कराया गया। उधर, चेनारी प्रखंड के रामजानकी मंदिर सदोखर में गुरु शिवपुरी बाबा, चेनारी में उदासी आश्रम, महावीर तालाब, तेलारी गीताघाट आश्रम, अमवा चुवा तेलारी आदि जगहों पर भक्तों ने अपने गुरु की पूजा अर्चना कर भंडारा का आयोजन किया। गुप्ताधाम में चंद्रमा तिवारी, ललू दुबे, राकेश सिंह, छोटू सिंह, विश्वनाथ तिवारी, कन्हैया चंद्रवंशी, संजय उपाध्याय आदि भारी संख्या में शिव भक्त मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें