Sasaram News: मौसम ने ली करवट तो खिल उठे किसानों के चेहरे, धान की फसल लहलहाई
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: रोपनी के समय बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर अब सुकून दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने खेतों की तस्वीर बदल दी है।

Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। रोपनी के समय बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर अब सुकून दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने खेतों की तस्वीर बदल दी है। धान के खेतों में पानी और पर्याप्त नमी होने से पौधों की बढ़वार तेज हो गई है। दूर-दूर तक नजर आ रही हरियाली ने किसानों की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं। शुरुआती दौर में पानी की कमी से परेशान किसान अब इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद जता रहे हैं।


