Land Acquisition for Dehri-Akodhigola Bypass Construction Begins अकोढ़ीगोला बाइपास निर्माण के लिए 17.073 हेक्टेयर भूमि होगी अधिगृहित, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsLand Acquisition for Dehri-Akodhigola Bypass Construction Begins

अकोढ़ीगोला बाइपास निर्माण के लिए 17.073 हेक्टेयर भूमि होगी अधिगृहित

जनप्रतिनिधियों के साथ अधिग्रहण मामले को लेकर होगी चर्चा इंफो- 197 किसानों की भूमि बाइपास निर्माण के लिए होगी अधिगृहित

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामWed, 13 Aug 2025 07:25 PM
share Share
Follow Us on
अकोढ़ीगोला बाइपास निर्माण के लिए 17.073 हेक्टेयर भूमि होगी अधिगृहित

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डेहरी-अकोढ़ीगोला बाइपास निर्माण के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी है। भूमि अधिग्रहण होने के बाद योजना पर काम शुरू किया जाएगा। बताया जाता है कि अकोढ़ीगोला बाइपास निर्माण के लिए 17.073 हेक्टेयर भूमि अधिगृहित की जाएगी। इसमें 196 रैयतों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि सात मौजे में बाइपास सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण करने की योजना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।