Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsKushwaha Society Leaders Honored in Sasaram Focus on Social Welfare and Unity

समाज के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों का किया गया अभिनंदन

गौतम बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक व जगदेव बाबू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ब ब

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 28 Dec 2024 07:22 PM
share Share
Follow Us on
समाज के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों का किया गया अभिनंदन

सासाराम।मौर्य शक्ति की जिला इकाई के तत्वावधान में नवनिर्वाचित कुशवाहा समाज के पैक्स अध्यक्षों का अभिनंदन शहर की एक वाटिका में किया गया। गौतम बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक व जगदेव बाबू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समाज को एकजुट होकर सामाजिक कल्याण में बढ़-चढ़कर भागीदार होने की अपील की गई। बिहारशरीफ विधायक सह सभापति पर्यावरण नियंत्रण एवं प्रदूषण संरक्षण समिति बिहार विधानसभा पटना डॉ. सुनील कुमार ने पैक्स अध्यक्षों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने कहा कि समाज के सबसे नीचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में लाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जल्द जिले में कुशवाहा छात्रावास बनाने की बातें कही। अध्यक्षता डॉ. जीतेंद्र नाथ मौर्य ने की। अतिथियों का स्वागत रवि शंकर सिंह कुशवाहा ने किया। मौके पर जागा कुशवाहा, कपिल कुशवाहा, सत्यवंती देवी, चंद्रशेखर सिंह, बेचू महतो, कृष्णा कुशवाहा, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, कामेश्वर सिंह कुशवाहा, जीतेंद्र कुशवाहा, श्याम नारायण मेहता, कमलेश कुशवाहा, लवकुश कुशवाहा, मिनाक्षी कुशवाहा, कलक्टर सिंह, डॉ. हीरालाल सिंह, रामनरेश सिंह, पंकज कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, मनीष कुशवाहा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें