Sasaram News: जैविक खेती अपनाएं, मिट्टी की उर्वरा शक्ति रहेगी बरकरार
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: ई किसान भवन में हुई खरीफ किसान गोष्ठी, रासायनिक खाद से दूरी की दी सलाह कृषि वैज्ञानिक ने रासायनिक खाद के बजाय गोबर व वर्मी कम्पोस्ट के इस्तेमाल पर जोर दिया। किसानों को नीम के अर्क समे

Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जैविक खेती के फायदे और इसके तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक ने रासायनिक खाद के बजाय गोबर व वर्मी कम्पोस्ट के इस्तेमाल पर जोर दिया। किसानों को नीम के अर्क समेत जैविक उपायों से फसल में कीट नियंत्रण की जानकारी भी दी गई।


