Sasaram News: मॉडल अस्पताल में बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, जनरल वार्ड में मरीजों को मिलने लगीं नई सहूलियतें
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता।ताल की ओपीडी में डिजिटल बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) मशीन भी स्थापित कर दी गई है। इस मशीन के माध्यम से म

Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। जिले के मॉडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से नई सुविधाएं शुरू होने से मरीजों को आधुनिक और बेहतर इलाज मिलने लगा है। हाल ही में जनरल वार्ड में मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे भर्ती मरीजों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिल रही है। अस्पताल की ओपीडी में डिजिटल बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) मशीन भी स्थापित कर दी गई है। इस मशीन के माध्यम से मरीजों का वजन, लंबाई और बीएमआई की त्वरित जांच की जा सकेगी। इससे चिकित्सकों को मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का सही आकलन करने और उपचार की दिशा तय करने में आसानी होगी।


