Sasaram News: सासाराम में जुटेंगे देशभर के युवा इतिहासकार, भारतीय इतिहास लेखन पर होगा मंथन
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: इतिहास लेखन की भारतीय परंपरा पर देशभर के युवा इतिहासकार सासाराम में जुटेंगे। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार में तीन और चार अक्टूबर को दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी।

Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। इतिहास लेखन की भारतीय परंपरा पर देशभर के युवा इतिहासकार सासाराम में जुटेंगे। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार में तीन और चार अक्टूबर को दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। संगोष्ठी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से 500 से अधिक युवा इतिहासकार, शिक्षक, शोधार्थी और विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल, उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की भी सहभागिता रहेगी।


