अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को नारी शक्ति का संदेश

Mar 08, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को नारी शक्ति के महत्व और इस दिन के उद्देश्य के बारे में बताया गया। विद्यालय प्रबंधक ने नारी के समाज और राष्ट्र में योगदान की सराहना की और शिक्षिकाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को नारी शक्ति का संदेश

पेज चार संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को नारी शक्ति के महत्व और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया गया। विद्यालय प्रबंधक मुन्ना कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति भी हैं। महिलाएं अपनी साहस, परिश्रम, त्याग और समर्पण के बल पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, चिकित्सा और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही हैं।

कहा कि शिक्षिका केवल ज्ञान का प्रकाश नहीं फैलातीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उनके स्नेह, धैर्य और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। मौके पर शिक्षक हरेंद्र कुमार ,सुदर्शन चौधरी शिक्षिका अंजू सिंह, निवेदिता पटेल, शोभा कुमारी, श्वेता कुमारी, गोपाल पटेल, अंकित सिंह, मनीषा सिन्हा आदि थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।