ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामरिजर्वेशन कांउटर वाले स्टेशनों पर ही होगा इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव

रिजर्वेशन कांउटर वाले स्टेशनों पर ही होगा इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव

(पेज चार की फ्लॉयर)क क क क क क कक क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क

रिजर्वेशन कांउटर वाले स्टेशनों पर ही होगा इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSun, 06 Sep 2020 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

(पेज चार की फ्लॉयर)

आरा रूट से पटना जाने वाली इंटरसिटी का बिक्रमगंज, आरा व दानापुर में ठहराव

गया रूट से पटना जाने वाली इंटरसिटी रूकेगी डेहरी, सोननगर, औरंगाबाद व गया

मेडिकल व इंजीनियरिंग की परीक्षा को ले शुरू हुए परिचालन में नए आदेश हुए जारी

सासाराम। नगर संवाददाता

रिजर्वेशन कांउटर वाले स्टेशनों पर ही भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का होगा ठहराव। 16 सितंबर तक के लिए परीक्षा को ध्यान में रख चार सितंबर से शुरु किए गए ट्रेनों का परिचालन में नया नियम लागू कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार अब भभुआ से आरा के रास्ते पटना जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बिक्रमगंज, आरा व दानापुर स्टेशन पर रुकगी। इसके अलावे भभुआ से गया के रास्ते पटना जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेहरी, सोननगर, औरंगाबाद व गया स्टेशन रुकेगी। इसके अलावे इंटरसिटी का पूर्व से निर्धारित ठहराव को समाप्त कर दिया गया है। रेलवे के नए आदेश के अनुसार इंटरसिटी अब छोटे स्टेशनों या हॉल्ट पर नहीं रुकेगी। सिर्फ उसी स्टेशन पर ठहराव होगा जहां रेलवे का रिजर्वेशन कांउटर होगा। यह आदेश रेलवे में लागू कर दिया गया है। हालांकि अभी ट्रेन से सफर करने वालों की संख्या कम है, लोग छोटे स्टेशनों पर पहुंच नहीं रहे है। लेकिन रेलवे द्वारा ठहराव के लिए की गई यह स्थाई व्यवस्था लागू रहती है, तो आम लोगों की परेशानी बढ़ सकी है। रेलवे का सफर गांवों में रहने वाले लोगों को सड़क मार्ग से बड़े स्टेशनों पर पहुंचने के बाद ही कर सकेंगे। आमलोगों को रेलवे के इस नए नियम की जानकारी नहीं है। लेकिन जानकारी होने के बाद विरोध शुरु हो सकता है। जबकि रेलवे विरोध को नजरअंदाज कर नए तरीके से ट्रेनों को चलाने पर विचार कर रही है। इससे रेलवे में छोटे स्टेशनो से कर्मचारियों की जरुरत नहीं रहेगी, कम कर्मचारी से ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा।

इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का मिले आदेश के बाद यह नियम लागू की गई है। इंटरसिटी परिचालन नए नियम से कराया जा रहा है। इसे आगे लागू रखा जा सकता है। इसे ले रेलवे इंटरसिटी पर प्रयोग के तौर पर काम कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें