समर कैंप में विभिन्न गतिविधि आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित
सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।द्यालयों और डायट स्तर पर डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं के मध्य गतिविधि आधारित प्रतियोगिता

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय भाषा समर कैंप 2026 के पहले दिन डायट में भाषा संबंधित विभिन्नन गतिविधियां आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कैंप का उद्घाटन डायट प्राचार्य नीरज कुमार मौर्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राचार्य ने बताया कि 13-20 मई 2026 तक चलने वाले इस समर कैंप में भाषा से संबंधित अलग-अलग विधाओं, कलाओं, गतिविधियों, वर्ण व वर्णमाला से संबंधित रचनाओं की प्रस्तुति की जानी है। डायट के अभ्यास विद्यालयों व इसके अतिरिक्त जिले के विद्यालयों और डायट स्तर पर डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं के मध्य गतिविधि आधारित प्रतियोगिताएं इस भारतीय भाषा समर कैंप में आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मणिराज पांडेय ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली गतिविधि आधारित शैक्षणिक कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास में काफी मदद मिलेगा। मौके पर व्याख्याता अमित कुमार सिंह, मोहम्मद इफ्तेखार अहमद, अंजलि सिंह आदि ने उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


