Sasaram News: नौहट्टा में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम
Sasaram News: नौहट्टा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में रानी देवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न थानों, अस्पतालों, और विद्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर कई अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में रानी देवी ने ध्वजारोहण किया। नौहट्टा थाना में दिवाकर कुमार, चुटिया थाना में रोहित कुमार, यदुनाथपुर थाना में सर्वेश कुमार, रेफरल अस्पताल में डॉ. मुकेश कुमार, आईसीडीएस कार्यालय में गायत्री कुमारी, दारानगर, नौहट्टा, चुटिया व अमहुआ पावर सब स्टेशन में किशलय कुमार तथा बीआरसी में ब्रजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं, डिग्री कॉलेज में संजय कुमार त्रिपाठी, कस्तूरबा विद्यालय में रौशन कुमारी, भदारा हाईस्कूल में जगजीवन राम, पीएम श्री हाईस्कूल बौलिया में सुमेर कुमार सिंह और नौहट्टा हाईस्कूल में अजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विभिन्न पंचायतों और सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया। मौके पर बीडीओ मनोरमा कुमारी, बसंत कुमार, शशिभूषण, दीपक चौबे, मुराद, अख्तर, सत्येंद्र दुबे, अभय कुमार सिंह, अरविंद कुमार, लालवंदे तिवारी, मुमताज अंसारी, रमेश राम, कृष्ण मोहन तिवारी, विकास कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (प्रस्तुति- विजय कुमार पाठक)


