कार्यक्रम में हिन्दी की महत्ता पर डाला गया प्रकाश

कार्यक्रम में हिन्दी की महत्ता पर डाला गया प्रकाश

संक्षेप:

(युवा पेज) भाषण,वाद-विवाद व स्वरचित लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में बीबीए की छात्रा सलोनी सिंह

Sep 15, 2025 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

डेहरी, एक संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह प्राचार्य प्रो. डॉ. शैलेन्द्र कुमार ओझा की अध्यक्षता में मनायी गयी। संचालन मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो. कन्हैया सिंह व धन्यवाद ज्ञापन हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम पाल ने की। इस दौरान हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. रमेश चंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. अरुण पांडेय ने अपने- अपने विचार रखे। प्राचार्य ने बताया कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलनी चाहिए। भाषण,वाद-विवाद व स्वरचित लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में बीबीए की छात्रा सलोनी सिंह प्रथम, साक्षी गुप्ता द्वितीय तथा रजनी कुमारी तृतीय पुरस्कार से सम्मानित हुईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में कृष राज प्रथम, छात्रा सलोनी सिंह द्वितीय तथा सोनाली कुमारी तृतीय पुरस्कार से नवाजी गई। स्व रचित कविता प्रतियोगिता में स्नेहा राय प्रथम, मानसी पांडेय द्वितीय तथा संजीव कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। मौके पर प्रो. कमलनयन सिंह,बर्सर फरीद आलम,एनसीसी एएनओ सचिदानंद कुमार,प्रो. राजेंद्र राम, मुख्य लेखापाल राधारमण सिंह मुन्ना, प्रो. मधु सिंह, प्रो. सविता कुमारी,प्रो. रश्मि सिंह,प्रो. आनंद कुमार,प्रो. दीवाकर पाठक,प्रो. संत लाल, प्रो. निरंजन ठाकुर,प्रो. नैयर इकबाल,प्रो. शमी कुमारी,प्रो. अजय कुमार, प्रो. राहुल कुमार,प्रो. गोपाल शंकर,प्रो. धर्मेंद्र कुमार,डॉ. मनोज मिश्रा,प्रो. उमेश कुमार,प्रो. मुकेश संजय,पंकज कुमार,सारिक अली,पूजा कुमारी, सविता कुमारी,प्रो. शिवनाथ प्रजापति,संजीव तिवारी,विकास कुमार,सुधीर कुमार,जितेंद्र,अभिषेक कुमार, राहुल,दिनेश कुमार,अमर सिंह,अचुतानंद तिवारी,ऋषि कुमार,अशोक कुमार,दीपक कुमार,प्रेमनारायण राय, चुनमुन कुमार आदि थे।