Sasaram News: डेढ़ दर्जन निजी अस्पताल व जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का धावा

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेनारी बाजार में निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों की जांच की। सूचना मिलते ही कई संचालक फरार हो गए और कुछ ने ताले जड़ दिए। टीम ने ढाई दर्जन से अधिक संस्थानों की जांच की और वीडियो फुटेज बनाई। रिपोर्ट जिला अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sasaram News: डेढ़ दर्जन निजी अस्पताल व जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का धावा

Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की धावा दल की टीम ने शुक्रवार को चेनारी बाजार और आसपास के इलाकों में संचालित निजी अस्पताल, जांच घर और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। जांच की सूचना मिलते ही कई संचालक शटर गिराकर फरार हो गए, जबकि कुछ अस्पतालों के संचालकों ने बोर्ड हटाकर ताला जड़ दिया। टीम ने करीब डेढ़ दर्जन अस्पतालों व जांच केंद्रों की जांच कर उनकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कई जगहों की वीडियो फुटेज भी तैयार की। जांच के बाद संबंधित संस्थानों की रिपोर्ट जिला के वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसासारामSasaram News: डेढ़ दर्जन निजी अस्पताल व जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का धावा