Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsHealth Department Provides Disability Certificates and Pension to 90 Filariasis Patients
हाथीपांव से पीड़ित 90 मरीजों को मिला प्रमाण पत्र

हाथीपांव से पीड़ित 90 मरीजों को मिला प्रमाण पत्र

संक्षेप:

सासाराम में स्वास्थ्य विभाग ने हाथीपांव से पीड़ित 90 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया है। इन्हें हर महीने 1100 रुपये की पेंशन मिलेगी। सरकार ने फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों को दिव्यांगता की...

Sep 11, 2025 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

सासाराम। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक जिले में हाथीपांव से पीड़ित 90 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया है। जिन्हें पेंशन का लाभ दिया जाएगा। पेंशन की राशि 1100 रुपये प्रतिमाह होगी। जिसे पीड़ित के खाते में हर माह भेजा जाएगा। विदित हो कि सरकार द्वारा फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों को दिव्यांगता की श्रेणी में लाया गया है। जिसमें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मरीजों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।