ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासाराममुखिया संघ के सचिव भोला सिंह का निधन

मुखिया संघ के सचिव भोला सिंह का निधन

तिलौथू। एक संवाददाता ब ब बब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब बब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब...

मुखिया संघ के सचिव भोला सिंह का निधन
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSun, 17 Jan 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

तिलौथू। तिलौथू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं रोहतास जिला मुखिया संघ के सचिव भोला सिंह का निधन शनिवार की रात्रि में उनके पैतृक गांव सेवही में हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनका दाह संस्कार सोन नद के तट पर रविवार को किया गया। मुखाग्नि उनके इकलौते पत्र प्रो. संतोष कुमार ने दी। मुखिया भोला सिंह के निधन की खबर पाकर सैकड़ों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए सेवही गांव में जुट गए थे। उनके दाह संस्कार में सेवही के अलावा आसपास के गांवों के अलावा रोहतास, नौहट्टा, सासाराम, डेहरी सहित अनेक प्रखंडों के लोग शामिल हुए।

विदित हो कि दिवंगत मुखिया भोला सिंह तिलौथू के राधाशांता कॉलेज के पूर्व प्राचार्य भी थे। वह करीब तीस साल से सेवही पंचायत के मुखिया निर्वाचित होते रहे। उनके निधन पर राजद विधायक राजेश गुप्ता, प्रखंड प्रमुख कपिल कुमार, राजद के प्रखंड अध्यक्ष बबलू खान, डिहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह के अलावा राधांशांत कॉलेज के अनेक प्राध्यापक व छात्रों के समूह ने दाह संस्कार में शामिल होकर उनको अंतिम विदाई दी। मौके पर अनेक पंचायत प्रतिनिधि व भारी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें