ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामराज्य में बढ़ रहा भ्रष्टाचार व अपराध का ग्राफ: जाप

राज्य में बढ़ रहा भ्रष्टाचार व अपराध का ग्राफ: जाप

सासाराम। हिन्दुस्तान संवाददाता ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब

राज्य में बढ़ रहा भ्रष्टाचार व अपराध का ग्राफ: जाप
हिन्दुस्तान टीम,सासारामThu, 23 Jul 2020 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम। हिन्दुस्तान संवाददाता

जन अधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक) की जिला कार्यकारणी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों को प्रखंड से जिला कार्यकारणी में स्थान दिया गया। जबकि जिले के 13 प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष का भी चुनाव किया गया। चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष लालसाहेब सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार व अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रख बैठी हुई है। लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जाप नेत्री अनिता यादव ने कहा कि इस सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हैं। कोरोना जैसी महामारी में सरकार मरीजों का ठीक से इलाज नहीं करा रही है। जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि राजपुर प्रखंड अध्यक्ष रामउदित सिंह को जिला सचिव मनोनित किया गया। डेहरी नगर अध्यक्ष ब्रज भूषण कुमार को जिला महासचिव, प्रिंस यादव को राजपुर प्रखंड अध्यक्ष, योगेन्द्र यादव को दिनारा, राजेन्द्र सिंह यादव को तिलौथू, गणेश पासवान को नौहट्टा, बीरेन्द्र कुशवाहा को कोचस, विनोद सिंह को प्रधान महासचिव, हरिनारायण सिंह को काराकाट, अंगद सिंह को संगठन सचिव, अजय दूबे को कोषाध्यक्ष, प्रमेन्द्र सिंह को अकोढ़ीगोला अध्यक्ष, त्रिभुवन पासवान को महासचिव, लक्ष्मण सिंह, विंध्याचल यादव को जिला उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह यादव को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, देवनाथ सिंह को डेहरी अनुमंडल अधिवक्ता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में प्रभात रंजन, सुकेश कुमार, रोहित आनंद, हरहर महादेव, रामध्यान सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें