Sasaram News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। के साथ हुआ। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से फूलों से सु

Sasaram News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अमरपुर गांव स्थित भगवान जगन्नाथ मठ से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के रथ को खींचा। पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रथयात्रा का शुभारंभ

रथयात्रा का शुभारंभ बिहटा स्थित तोताद्री मठ के महंत श्री श्री माधवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई।

यात्रा का मार्ग

मठ के महंत श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने बताया कि रथयात्रा मठ परिसर से निकलकर मंगरवालिया, अमरपुर, सबेयां गांव, राजपुर चौक, बाजार रोड, नासरीगंज रोड, अमाड़ी चौक, देवशरण टोला सहित विभिन्न गांवों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

भंडारा आयोजन

रथयात्रा के समापन के बाद मठ परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर पूर्व मुखिया हरेराम, जयराम सिंह, ब्यास जी, शनि वर्मा, धनजी यादव, बिरजू सिंह, मैनेजर चौधरी, अनु सिंह, संतोष सोनी, बड़न दूबे, ओंकार तिवारी, अंजनी बाबा, श्याम तिवारी आदि थे।

सामान्य प्रश्न

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कहाँ से निकाली गई?
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रखंड के अमरपुर गांव स्थित भगवान जगन्नाथ मठ से निकाली गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।