खनेठी गांव की लापता लड़की का धर्मावती नदी से अधजला शव बरामद

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

शुक्रवार की रात से लड़की को गायब थी, परिजन कर रहे थे खोजबीनसे घर से गायब थी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उसके नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों

खनेठी गांव की लापता लड़की का धर्मावती नदी से अधजला शव बरामद

शुक्रवार की रात से लड़की को गायब थी, परिजन कर रहे थे खोजबीन

अधजला शव की बरामदगी

दोपहर धर्मावती नदी पर अधजला शव को देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत खनेठी गांव से शुक्रवार की रात रहस्यमय ढंग से लापता एक लड़की का अधजला शव धर्मावती नदी किनारे बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार युवती शुक्रवार रात से घर से गायब थी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उसके नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने धर्मावती नदी किनारे अधजली अवस्था में एक शव देखा। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई गई। बाद में शव की पहचान खनेठी गांव की लापता युवती के रूप में हुई। मृतका सुरेन्द्र पासवान की पुत्री चंचल कुमारी बतायी गई है।

हत्या का संदेह

घटना को लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया है, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती के प्रेमी को हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जो परसथुआ क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिए गए प्रेमी भी चोटिल है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा कि लड़की का किस अवस्था में मृत्यु हुई है। इस संबंध में डीएसपी सासाराम-2 कुमार वैभव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की स्पष्ट जानकारी मिलेगी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लड़की का शव कहाँ मिला?
लड़की का अधजला शव धर्मावती नदी किनारे मिला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।