प्रेमी के साथ फरार युवती पहुंची थाना
तिलौथू, एक प्रतिनिधि। ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सासारामFri, 11 Nov 2022 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें
तिलौथू, एक प्रतिनिधि।
एक वर्ष पूर्व प्रेमी के साथ फरार युवती शुक्रवार को थाने में उपस्थित हुई। उसने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वह अपने स्वेच्छा से अपने प्रेमी मंटू शर्मा के साथ घर से चली गई थी। गुजरात जाकर वहां शादी कर ली है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि 164 के बयान के लिए युवती को न्यायालय में उपस्थित कराया जाएगा। मालूम हो कि एक वर्ष पूर्व युवती के भाई विनोद रजवार ने अज्ञात अपहर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस लगातार अपहृत युवती की तलाश कर रही थी। जिसका सुराग 10 दिन पहले गुजरात में मिला था।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
