महाशिवरात्रि पर सामूहिक विवाह का होगा आयोजन

Feb 13, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

सासाराम, नगर संवाददाता। क सेट वस्त्र दिया जाएगा। वर वधू के माता-पिता को अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा। बाराती व घराती एवं आम लोगों

महाशिवरात्रि पर सामूहिक विवाह का होगा आयोजन

सासाराम, नगर संवाददाता। श्री बुढ़वा महादेव सोनवागढ़ शिव मंदिर ताराचंडी परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद सिंह मेहता ने बताया कि अभी तक पांच जोड़ी वर-वधू का पंजीयन किया गया है। नि:शुल्क सामूहिक विवाह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उपहार स्वरूप वर वधू को 11000 रुपया एवं एक सेट वस्त्र दिया जाएगा। वर वधू के माता-पिता को अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा। बाराती व घराती एवं आम लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। कमेटी के महामंत्री विजय कृष्ण अग्रवाल, मंत्री कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह कुशवाहा, वार्ड पार्षद पुनीत कुमार, अनिल सिंह यादव, डॉ. सरोज कुमार, हरेंद्र सिंह यादव, विकास कुमार सेवादार, विनोद कुमार चौरसिया, चंदन कुमार तथा अन्य गणमान्य लोग समारोह को सफल आयोजन में लगे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।