Sasaram News: ओठ कटे चार बच्चों का पटना एम्स में होगा ऑपरेशन
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: आरबीएसके टीम ने परिजनों के साथ बच्चों को एंबुलेंस से किया रवाना की जाएगी। आरबीएसके कार्यक्रम के तहत जिले में बच्चों की स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात विकृति से पीड़ित इन

Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। जन्मजात ओठ कटने की समस्या से जूझ रहे चार बच्चों को बेहतर इलाज और ऑपरेशन के लिए मंगलवार को पटना एम्स भेजा गया। सदर अस्पताल से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने बच्चों को उनके परिजनों के साथ एंबुलेंस से रवाना किया। एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की जांच के बाद बच्चों की सर्जरी की जाएगी।


