
चेनारी विधान सभा क्षेत्र के छह ग्रामीण सड़कों का किया शिलान्यास
(पेज चार की फ्लायर)प्त होगी। ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत दरिगांव-मल्हीपुर पथ से पिठियांव तक, दरिगांव-मल्हीपुर पथ से खुढनूकला तक, पचौरा
चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया गया। उक्त शिलान्यास चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की रीढ़ होती है। इन सड़कों के निर्माण से जहां आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं व्यापारिक गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी। ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत दरिगांव-मल्हीपुर पथ से पिठियांव तक, दरिगांव-मल्हीपुर पथ से खुढनूकला तक, पचौरा से औरईयां तक, चेनारी-मल्हीपुर पथ से बैरियां महादलित टोला तक, वीरनगर पीडब्लूडी पथ से भरंदुआ शिव मंदिर तक, चेनारी-शिवसागर पथ से टेंगरा बसनारा तक सड़क का शिलान्यास किया गया।

इन सड़कों के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक पहुंच भी अधिक सुगम हो सकेगी। सुबह से ही भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में विधायक का स्वागत किया। शिलान्यास समारोह स्थल पर उन्होंने नारियल फोड़ दीप प्रज्वलित कर शिलान्यास बोर्ड पर लगा पर्दा हटाकर किया। इस मौके पर भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




