Sasaram News: हरिवंशपुर की पूर्व मुखिया धनेश्वरी देवी का निधन, शोक
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता।च लोकप्रिय थीं। ग्रामीणों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा। उनके निधन पर वर्तमान जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों

Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड की हरिवंशपुर पंचायत की पूर्व मुखिया धनेश्वरी देवी का गुरुवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुखिया पद पर रहते हुए धनेश्वरी देवी ने पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक उत्थान के लिए कई कार्य किए। वह अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय थीं। ग्रामीणों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा।


