समाज के उत्थान को लेकर लोक संघर्ष मोर्चा का गठन
सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डल में सैयद शाह अंसार, संजय रौनियार, गणेश प्रसाद, सैयद मुजतबा अहमद, शैलेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देश और समाज की मौजूदा परिस्थितियों के साथ समाज के उत्थान को लेकर लोक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आरपी सिंह व संचालन उमाशंकर सोनी ने किया। बैठक में शहर के विभिन्न जाति व धर्मों से जुड़े समाजसेवी और जागरूक नागरिक उपस्थित रहे। लोक संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सुनील कुमार वर्मा ने संगठन के घोषणापत्र को पढ़कर सुनाया। मोर्चा का अध्यक्ष पप्पू सोनी व महासचिव संजय वैश्य को बनाया गया। संरक्षक मंडल में सैयद शाह अंसार, संजय रौनियार, गणेश प्रसाद, सैयद मुजतबा अहमद, शैलेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता शामिल हैं।
बैठक में देश, समाज व सासाराम नगर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। मौके पर दिनेश चौधरी, अलीमुद्दीन इदरीशी, ओमप्रकाश सिंह, रिंकू कुमार राणा, पुरुषोत्तम गुप्ता, मनीष साहू, दीपू कुशवाहा, रोविन केशरी, कामता सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


