Sasaram News: मल्हीपुर के वार्ड छह में घुसा बाढ़ का पानी
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता।तार बढ़ रहे पानी से वार्ड में अफरातफरी की स्थिति है। ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों में खाने-पीने का सामान भी बर्बाद

Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से नदियों के उफान पर आने के बाद बाढ़ का पानी मल्हीपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह में घुस गया। करीब 20 घरों के आंगन में दो से तीन फीट तक पानी जमा है, जबकि गलियों में भी तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। मिट्टी और खपरैल के मकानों में पानी घुसने की आशंका से ग्रामीण दहशत में हैं और कई घरों का सामान भी पानी में बर्बाद हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।


