ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामचुनावी रंजिश में पांच लोगों की पिटाई, प्राथमिकी

चुनावी रंजिश में पांच लोगों की पिटाई, प्राथमिकी

(पेज तीन) अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ

चुनावी रंजिश में पांच लोगों की पिटाई, प्राथमिकी
हिन्दुस्तान टीम,सासारामThu, 02 Dec 2021 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सूर्यपुरा। नीमा गांव में वोट नहीं देने पर एक मुखिया के प्रत्याशी के समर्थकों ने पांच लोगों की पिटाई कर दी है। इस मामले में लेकर आठ लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नीमा गांव का निर्वाचित वार्ड सदस्य विष्णुदेव राम परिजनों के साथ काली मंदिर में पूजा करके लौट रहा था। उसके साथ कुछ महिलाएं भी थीं। इसी बीच शिवोबहार पंचायत के मुखिया के प्रत्याशी विजेंद्र सिंह के समर्थकों ने आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे 72 वर्षीय गुलाबो देवी, राम वल्लभ राम (74), निर्वाचित वार्ड सदस्य विष्णुदेव राम, दिनबहुरी देवी एवं देवंती देवी घायल हो गए।

जख्मी विष्णुदेव राम ने अमित कुमार, सावन कुमार, विशाल कुमार सहित कुल आठ लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के बाद गांव में तनाव है। इस कारण गांव में चौकीदार को तैनात कर दिया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें