ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामपांच स्वास्थ्य कर्मी किए गए सम्मानित

पांच स्वास्थ्य कर्मी किए गए सम्मानित

(पेत चार के लिए) इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इइ इ

पांच स्वास्थ्य कर्मी किए गए सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,सासारामThu, 27 Jan 2022 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम। कोरोना संक्रमण काल में बेहतर ड्यूटी करने वाले पांच स्वास्थ्य कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन व एसीएमओ ने सदर अस्पताल कैंपस में उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। सिविल सर्जन डा. अखिलेश कुमार ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. श्रीभगवान सिंह व डॉ. केएन तिवारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सीएस डॉ. अखिलेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने झंड़े को सलामी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएस ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य कर्मी योद्धा के रुप में काम कर रहे हैं। भय के वातावरण में जब अपने लोग कोरोना मरीजों से दूरी बनाते थे, वैसी स्थिति में हमारे जांबाज स्वास्थ्यकर्मी इलाज करते थे। कोरोना से मरे लोगों के दाह-संस्कार तक करवाते थे। उन्होंने कहा कि जांबाज चिकित्सकों व कर्मियों के बदौलत ही कोरोना के दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने अच्छी सेवाएं दी है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान के लिए सम्मानित होने वालों अन्य कर्मियों में वार्ड अटेंडेंट राजेश कुमार, मो. फैयाज व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बंटी कुमार शामिल हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें