Sasaram News: बिजली के तार में लगी आग, बैंक कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता।बचा लिया गया। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती तो आग बैंक के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती थी। बैंक

Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार दोपहर करीब एक बजे बिजली के तार में अचानक आग लग गई। तार से लपटों के साथ काला धुआं निकलता देख बैंक में मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई और वे बाहर निकलने लगे। ग्राहकों को भागते देख बैंक कर्मियों की नजर जलते तार पर पड़ी, जिसके बाद कर्मियों ने तत्काल मेन स्विच बंद कर दिया। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से आग पर काबू पा लिया गया और बैंक में बड़ा हादसा टल गया।


