रालोमो प्रदेश अध्यक्ष की एस्कॉर्ट गाड़ी में लगी भीषण आग

Newswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

सासाराम में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विधायक आलोक कुमार सिंह के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित रहे। विधायक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में मदद की।

रालोमो प्रदेश अध्यक्ष की एस्कॉर्ट गाड़ी में लगी भीषण आग

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा के विधायक आलोक कुमार सिंह के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सासाराम नगर थाना के समीप हुई, जहां देखते ही देखते स्कार्पियो धू-धूकर जलने लगी।

घटनास्थल पर स्थिति

हालांकि राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार सभी सुरक्षाकर्मी और सहयोगी पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार, विधायक सासाराम में आयोजित एक शो-रूम के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनके काफिले में शामिल स्कॉर्पियो एन बीआर24 एएच 0011 से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में वाहन ने आग पकड़ ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता

स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और विधायक के सहयोगियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की सूझबूझ और साहस की बदौलत काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। घटना के बाद विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा और स्थानीय लोगों की सजगता से सभी सुरक्षित हैं। (प्रस्तूति- सासाराम से धर्मेंद्र कुमार)

प्रश्न और उत्तर

क्या विधायक आलोक कुमार सिंह का काफिला सुरक्षित था?
हाँ, गाड़ी में सवार सभी सुरक्षाकर्मी और सहयोगी पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।