ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासाराममकान हड़पने को ले पूर्व विधायक समेत डेढ़ दर्जन पर प्राथमिकी

मकान हड़पने को ले पूर्व विधायक समेत डेढ़ दर्जन पर प्राथमिकी

डेहरी। एक प्रतिनिधि इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ

मकान हड़पने को ले पूर्व विधायक समेत डेढ़ दर्जन पर प्राथमिकी
हिन्दुस्तान टीम,सासारामThu, 24 Jun 2021 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

डेहरी। नगर थाना क्षेत्र के धनटोलिया मोहल्ले की एक महिला ने पूर्व विधायक प्रदीप जोशी समेत डेढ़ दर्जन लोगों पर मारपीट कर जबरन मकान खाली कराने की प्राथमिकी एससी-एसटी थाने में दर्ज कराई है। मारपीट में घायल महिला का इलाज करा पुलिस ने उसके घर में प्रवेश कराया। घायल महिला ने डेहरी नगर व महिला थाने की पुलिस पर फरियाद लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता महिला निशा देवी ने कहा कि रिंकी सिंह डेढ़ दर्जन लोगों को लेकर उसके घर में घुसकर सारा समान फेंकने लगी। मना करने पर उसने मेरा बाल पकड़कर पटक दिया व दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। तभी लोहा सिंह धकेल कर उसे रूम में खींचने लगा। लोहा सिंह की पत्नी लाठी से मारने लगी। श्याम नंदन प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद ने जातिसूचक गाली देते हुए गाली देते हुए घर में घुस गये। मेरे घर से तीन गाय खोलकर ले गये। पूर्व विधायक प्रदीप जोशी खड़ा होकर मुझे मरवा रहे थे। उनके साथ रहे लोगों ने गोदरेज का चाबी छीन लिया व सारा सामान निकाल कर फेंक दिया। जिसमें आठ लाख रूपए के जेवर निकाल लिये व स्कूटी का चाभी छीन लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें