ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासाराम खौफनाक: पिता ने बेटियों को मारी गोली, पत्नी का गला काटा और फिर...

खौफनाक: पिता ने बेटियों को मारी गोली, पत्नी का गला काटा और फिर...

कर्ज से दबे एक बाप ने गुरुवार की सुबह अपनी दो बेटियों की हत्या गोली मारकर कर दी। जब की पत्नी को धारदार हथियार से जान मारने की नियत से उसके गला को काट दिया। दोनों बेटियों तनु और तन्या की मौत घटनास्थल...

 खौफनाक: पिता ने बेटियों को मारी गोली, पत्नी का गला काटा और फिर...
लाइव हिंदुस्तान टीम,सासारामThu, 24 Aug 2017 10:46 AM
ऐप पर पढ़ें

कर्ज से दबे एक बाप ने गुरुवार की सुबह अपनी दो बेटियों की हत्या गोली मारकर कर दी। जब की पत्नी को धारदार हथियार से जान मारने की नियत से उसके गला को काट दिया। दोनों बेटियों तनु और तन्या की मौत घटनास्थल घर पर ही हो गयी। जब की पत्नी गुड़िया देवी को शहर के करुणा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जंहा वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

20 की जगह 80 किमी की गति से दौड़ी ट्रेन, बची हावड़ा जनशताब्दी

घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा बाप ललित नारायण सिंह सासाराम की ओर फरार हो गया है।जिसके बारे में भी यह सूचना मिल रही है कि उसने खुद को भी गोली मार ली है। हालांकि इसकी पुष्टि अधिकारिक तौर पर अभी नहीं की जा रही है। ललित के घर का एक मात्र चिराग करीब सात साल का बेटा आशिर्बाद इसलिये बच गया कि वह घटना के एक दिन पहले अपने बुआ के घर चला गया था। 

राइट टू प्राइवेसी: सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, जानें 10 खास बातें  

पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सासाराम भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच करने और हत्या के कारण पता लगाने में जुटी है। ललित एक मोबाइल कंपनी का डिस्टीब्यूटर था। घटना के पीछे के कारणों  का पता बेटे आशिर्बाद के बयान से ही चल सकता है। हालांकि आस-पास के लोग यह जरूर बता रहे हैं कि ललित इधर कई दिनों से गहरे तनाव में दिख रहा था। पुलिस भी घटना के बारे में भीड़ से जानकारी प्राप्त कर रही है। लेकिन अभी तक किसी मुकाम पर नही पहुंची है। इस बाबत घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल से मिले सुसाइट नोट और अन्य लोगों के बयान पर घटना की विस्तृत जांच की रही है।

गोरखपुर बाढ़: तो क्या 1998 जैसे हालात बनेंगे, लगातार टूट रहे बांध

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें