Sasaram News: सोते समय करैत ने कान के पास डंसा, मौत
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: (पेज तीन)लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास

Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। धर्मपुरा थाना क्षेत्र के दुधार गांव में मंगलवार की देर रात करैत सांप के डंसने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुधार निवासी शिवकुमार डोम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि खाना खाने के बाद वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान करैत सांप ने कान के पास डंस लिया।


