Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsFarmers Protest Over Seed Shortage in Nauhatta Demanding Immediate Supply
बीज नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने किया हंगामा

बीज नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने किया हंगामा

संक्षेप:

(पेज पांच की लीड) चना, मटर, मसूरी, गेहूं आदि की बीज के लिए पहाड़ी से लेकर मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। विशेष कर चना बीज के

Nov 19, 2025 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

नौहट्टा, एक संवाददाता। स्थानीय ई-किसान भवन में मंगलवार शाम बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। चना, मटर, मसूरी, गेहूं आदि की बीज के लिए पहाड़ी से लेकर मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। विशेष कर चना बीज के लिए हंगामा करने लगे। वहीं सूचना पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रियंका रानी ने कृषि अधिकारी के साथ प्रखंड प्रमुख उदय नारायण सिंह व प्रतिनिधि से बातचीत की। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि चना का बीज सभी पंचायतों के किसानों के बीच वितरण किया गया है। पुनः बीज आने के बाद किसानों को दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीज लेने के लिए किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था। किसान भवन पर बीज पहुंचने की सूचना किसानों को दी गई थी। जिसे पहले सूचना मिली, वे बीज का उठाव कर निकल गए। वहीं सीमित मात्रा में बीज होने से अधिकांश किसानों को चना का बीज नहीं मिला। वहीं बीज नहीं मिलने पर किसानों ने भानु मिश्रा से इसकी शिकायत की। जिस पर उन्होंने किसान भवन पहुंच जानकारी ली। कहा कि जो किसान आए हैं, उन्हें बीज मिलना चाहिए। वहीं कृषि अधिकारी ने बताया कि गेहूं का बीज कम अवधि में होने वाला आया है। ऐसे में जल्दी बुआई करने पर किसानों के साथ धोखा हो जाएगा। पहले अधिक समय में उपज होने वाले गेहूं की बुआई की जाती है। उसके बाद दिसंबर में कम समय में होने वाले गेहूं की बुआई होती है। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जो बीज उपलब्ध कराया जाता है, उसका वितरण किया जाता है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार व समन्वयक को क्षेत्र भ्रमण को निर्देशित किया।