अधिगृहित भूमि का किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा: सांसद

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

डेहरी में, सासाराम और पटना के बीच बन रहे नए ग्रीन फील्ड राजमार्ग के निर्माण के दौरान किसानों ने अधिगृहित भूमि का कम मुआवजा मिलने का आरोप लगाया। 10 गांवों के किसानों ने बैठक की, जिसमें सांसद राजाराम सिंह ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

अधिगृहित भूमि का किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा: सांसद

डेहरी, एक संवाददाता। सासाराम और पटना के बीच बन रहे नए ग्रीन फील्ड राजमार्ग के निर्माण के दौरान अधिगृहित भूमि का कम मुआवजा मिलने का जिला प्रशासन पर किसानों ने आरोप लगाया है। इसे लेकर बुधवार शाम 10 गांवों के किसानों ने सुअरा माई जी की कुटिया पर बड़ी बैठक की। जिसमें काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने किसानों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि किसानों को हर हाल में उचित मुआवजा दिलाया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।