ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामश्रीशंकर महाविद्यालय में शिक्षक को दी गई विदाई

श्रीशंकर महाविद्यालय में शिक्षक को दी गई विदाई

(युवा पेज के लिए) क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क क कक क क

श्रीशंकर महाविद्यालय में शिक्षक को दी गई विदाई
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSun, 01 Nov 2020 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

(युवा पेज के लिए)

सासाराम। एक संवाददाता

श्रीशंकर महाविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ चंद्रमा सिंह को विद्यालय प्रबंधन द्वारा विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम कर विदाई दी गई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ रंजीत सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि डॉ चंद्रमा सिंह हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष रहते हुए पूरी इमानदारी से छात्रों के लिए बेहतर कार्य किया। इनकी कमी श्री शंकर महाविद्यालय को हर समय खलती रहेगी। आज के विदाई सम्मान समारोह में संघ के सचिव डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एवं डॉ चंद्रमा सिंह के स्वास्थ्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ अनिल कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें