काराकाट में लटकते तार व टेढ़े-मेढ़े पोल से होती है बिजली सप्लाई

काराकाट में लटकते तार व टेढ़े-मेढ़े पोल से होती है बिजली सप्लाई

संक्षेप:

जदयू नेता ने जर्जर तार व पोल को बदलने को विभागीय मंत्री को लिखा पत्रपभोक्ताओं ने सलेमपुर,भरत कस्बा, सुगीबाल, मुंजी, अधौरा, दुआरी, डिहरा, मोहनपुर, चिकसिल आदि एक दर्जन गांवों

Jul 25, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट प्रखंड के करीब एक दर्जन गांवों में जर्जर तार व बिजली पोल के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिससे निर्वाध बिजली आपूर्ति का सपना उपभोक्ताओं का पूरा नहीं हो रहा है। तार टूटने व फाल्ट मारने की समस्या नासूर बन गयी है। इस संबंध में जदयू राज्य कार्यकारणी सदस्य जगनारायण सिंह यादव ने ऊर्जा व योजना विकास विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र ही इस दिशा में आवश्यक करने की मांग की है। जिससे उपभोक्ताओं को बिना परेशानी के निर्वाध बिजली मिल सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।