
डॉ. एसबी प्रसाद को गोल्ड मेडल मिलने पर किया गया सम्मानित
संक्षेप: (पेज चार) न, डॉ. उन्होंने ने सारे प्रश्नों का उत्तर 27 मिनट में दिये थे। इसके पूर्व पिछले वर्ष एचएफसी द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में उन्होंने
सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हर्ट फेलियर एसोशिएसन ऑफ इंडिया के द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किये जाने पर रविवार को डेहरी के एक निजी हॉल में सोन कला केंद्र परिवार द्वारा ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी प्रसाद को सम्मानित किया गया। बताया जाता है कि फरवरी 2025 में हर्ट फेलियर एसोशिएसन के द्वारा कोच्चि में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देश के 549 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 153 चिकित्सक क्वालीफाई किये थे। उक्त प्रतियोगिता में लिखित, व्यवहारिक व ऑडियो-विजुअल के माध्यम से प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित था।

लेकिन, डॉ. उन्होंने ने सारे प्रश्नों का उत्तर 27 मिनट में दिये थे। इसके पूर्व पिछले वर्ष एचएफसी द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में उन्होंने 25 प्रश्नों का उत्तर 2.17 मिनट में देकर कीर्तिमान स्थापित किया था। जिसके बाद मुख्य परीक्षा इसी वर्ष फरवरी में आयेाजित की गई थी। गोल्ड मेडल मिलने पर डॉ. प्रसाद ने कहा कि यह मेरे लिए काफी भावुक पल था। देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों के सामने सम्मानित होकर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। मौके पर राजीव रंजन सिन्हा, डॉ. रागनी सिन्हा, डॉ. रीना, डॉ. राकेश, अनुभा सिन्हा, सतेन्द्र प्रसाद, पारस प्रसाद, उदय गुप्ता, संजय कुमार, मुन्ना रजक, महेंद्र राम, जय प्रकाश मौर्य, राजू सिन्हा, प्रीति सिन्हा, बिरेंद्र कुमार, आलोक कुमार आदि उपस्थि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




