डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कार्रवाई के दिये निर्देश
सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता।रने के निर्देश दिये। जनता दरबार में दिनारा थाना क्षेत्र के इन्दौर पंचायत के देल्हुआं निवासी हंसराज सिंह ने जमाबंदी में नाम जोड़ने को

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने शनिवार को दैनिक जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आठ लोगों ने आवेदन दिया, जिन पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जनता दरबार में दिनारा थाना क्षेत्र के इन्दौर पंचायत के देल्हुआं निवासी हंसराज सिंह ने जमाबंदी में नाम जोड़ने को लेकर आवेदन दिया। कल्याणपुर गांव की फूल कुमारी देवी ने गैस आपूर्ति में अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज कराई। डेहरी अनुमंडल क्षेत्र की मना कुंवर ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया। इसके अलावे अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए भेजा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


