Sasaram News: कैमूर पहाड़ पर बसे कई गांवों का दौरा कर डीएम ने ली विकास योजनाओं की जानकारी
Sasaram News: डीएम दीपक कुमार मिश्र ने रविवार को कैमूर पहाड़ के कई गांवों का दौरा किया और विकास योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पहाड़ पर रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Sasaram News: पेज चार की बॉटम रोहतासगढ़ किला और रोहितेश्वर धाम का किया निरीक्षण, सावन मेले में बेहतर व्यवस्था का दिया भरोसा चौरासन मंदिर के ऊपर लगेगी रेलिंग, क्षतिग्रस्त दीवारों की होगी मरम्मत, किसान चौपाल में सुनीं समस्याएं नौहट्टा, एक संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्र ने रविवार को कैमूर पहाड़ के शीर्ष पर बसे कई गांवों का दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पहाड़ पर रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
प्रशासन ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


