Sasaram News: इंद्रपुरी बराज के पास आकार ले रहा भोजपुरी हाट, डीएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सासारामSasaram News: भोजपुरी हाट में दिखेगी लोक कला, संगीत, खान-पान और हस्तशिल्प की झलक, स्थानीय कारीगरों को मिलेगा रोजगार का मंच

Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में भोजपुरी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत इंद्रपुरी बराज के समीप निर्माणाधीन भोजपुरी हाट का डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और वर्तमान स्थिति की जानकारी संबंधित अभियंताओं से प्राप्त की। डीएम ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोजपुरी हाट का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


