Sasaram News: डेहरी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में तेजी लाएं : डीएम
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: सासाराम के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने डेहरी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए नियमित निगरानी करने को कहा और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया, जिससे लोगों को स्वच्छ जल मिले।

Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने डेहरी में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्माण में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को नियमित निगरानी करने को कहा। साथ ही शहरी क्षेत्रों में निर्बाध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने और जिन वार्डों में पानी नहीं पहुंच रहा, वहां जल्द आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।


