Sasaram News: मत्स्य योजनाओं को गति दें, पात्र लाभुकों तक पहुंचे लाभ : डीएम
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: सासाराम के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने मत्स्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने समाहरणालय में अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मत्स्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने दिया है। शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मत्स्य विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


