संसार में अज्ञान व अंधार छा जाता है तो परमात्मा लेते हैं अवतार: डॉ. पुंडरीक शास्त्री

Apr 08, 2026 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

अकोढ़ीगोला के गोवर्धनपुर गांव में आयोजित श्री श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में डॉ. पुंडरीक शास्त्री जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब अज्ञान और अंधकार का साम्राज्य होता है, तब भगवान श्रीकृष्ण भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं।

संसार में अज्ञान व अंधार छा जाता है तो परमात्मा लेते हैं अवतार: डॉ. पुंडरीक शास्त्री

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में आयोजित श्री श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक डॉ. पुंडरीक शास्त्री जी महाराज ने चौथे दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए उनके दिव्य स्वरूप और अवतार के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य रात्रि के समय हुआ, जो इस बात का संकेत है कि जब संसार में चारों ओर अज्ञान और अंधकार छा जाता है, तब परमात्मा अपने भक्तों की रक्षा हेतु पृथ्वी पर अवतार लेते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।