बिक्रमगंज थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस
सासाराम, निज संवाददाता।के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा की जाए। अदालत का कहना था कि बिक्रमगंज थाना कांड संख्या

सासाराम, निज संवाददाता। आदेश की अवहेलना करने पर जिला जज सात अरविंद की विशेष पॉक्सो अदालत ने बिक्रमगंज थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि सात दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण सदेह उपस्थित होकर प्रस्तुत करें कि क्यों नहीं आपकी लापरवाही व कार्यप्रणाली की सूचना आपके वरीय पदाधिकारी को दी जाए। साथ ही आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा की जाए। अदालत का कहना था कि बिक्रमगंज थाना कांड संख्या 70/21 के आरोपितों संपत कुमार व निशा कुमारी उर्फ निशा देवी के विरूद्ध पूरक अंतिम प्रपत्र/ आरोप पत्र के लिए मामला लंबित पड़ा है।
मामले में 22 अगस्त 2023 को पत्र भेजकर बिक्रमगंज थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया था। परंतु आज तक बिक्रमगंज थानाध्यक्ष द्वारा ना तो अंतिम प्रपत्र/ आरोप पत्र दाखिल किया गया और ना ही पत्र का जवाब दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


