मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक में आपसी सौहार्द और सुरक्षा पर जोर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सासारामकहा-अफवाह फैलाने, असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम दीपक कुमार मिश्र व एसपी रौशन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा मुहर्रम कमेटियों के सदस्यों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
ये भी पढ़ें:मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित


