पीएनबी परिसर से ग्राहक के उड़ाए 49 हजार रुपये

Apr 08, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

राजपुर में पंजाब नेशनल बैंक के परिसर में एक ग्राहक के जेब से चोरों ने 49 हजार रुपये चुरा लिए। पीड़ित चंदन कुमार मिश्रा ने बताया कि वह पैसे जमा करने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी एक संदिग्ध युवक ने उनकी जेब से पैसे चुरा लिए और फरार हो गया।

पीएनबी परिसर से ग्राहक के उड़ाए 49 हजार रुपये

राजपुर, एक संवाददाता। नोखा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में दिनदहाड़े ग्राहक के जेब से चोरों ने 49 हजार रुपये उड़ा लिये। पीड़ित सखरा निवासी रामनिवास मिश्रा के पुत्र चंदन कुमार मिश्रा ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह बैंक में 49 हजार रुपये जमा करने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक उनके पीछे आकर खड़ा हो गया। झोला से पासबुक निकालने के दौरान उक्त युवक ने उनके पॉकेट से पूरा पैसा निकालकर फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।